लखनऊ में ‘बोंग फेस्ट सीजन-4’ का समापन:नृत्य-अंताक्षरी में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, अनन्या सरकार की लाइव प्रस्तुति

Nov 15, 2026 - 21:45
0
लखनऊ में ‘बोंग फेस्ट सीजन-4’ का समापन:नृत्य-अंताक्षरी में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, अनन्या सरकार की लाइव प्रस्तुति
लखनऊ में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी-बंगाली अड्डा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बोंग फेस्ट सीजन-4’ का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव में कला, साहित्य, संगीत और सामुदायिक एकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समापन समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक और शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें पार्थ सारथी सेन शर्मा, आईएएस, लीना जौहरी, आईएएस, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष और सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक गांगुली शामिल रहे। महोत्सव के दौरान पांच से 10 वर्ष और 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल आयोजित किए गए। दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, आलमबाग और गोमती नगर सहित लखनऊ के छह क्षेत्रों की टीमों के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। शाम को स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद कोलकाता की गायिका और ‘सा रे गा मा 2025’ की प्रतिभागी अनन्या सरकार ने लाइव प्रस्तुति दी। आतिशबाजी के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User