सिद्धार्थनगर के शिवम ने पास की एफएमजीई परीक्षा:किर्गिस्तान से एमबीबीएस पूरी कर पहले प्रयास में सफलता, चिकित्सक बनकर करेंगे सेवा

Nov 15, 2026 - 21:45
0
सिद्धार्थनगर के शिवम ने पास की एफएमजीई परीक्षा:किर्गिस्तान से एमबीबीएस पूरी कर पहले प्रयास में सफलता, चिकित्सक बनकर करेंगे सेवा
सिद्धार्थनगर के सांडवा गांव निवासी शिवम चतुर्वेदी ने किर्गिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली ही कोशिश में एफएमजीई (FMGE) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवम के पिता का नाम रामवृक्ष चतुर्वेदी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिद्धार्थनगर से हुई। इसके बाद उन्होंने छविलाल इंटर कॉलेज, नवल से यूपी बोर्ड के तहत इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। चिकित्सक बनने का लक्ष्य लेकर शिवम ने किर्गिस्तान स्थित इंटरनेशनल हायर स्कूल ऑफ मेडिसिन (IHSM) में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। पांच वर्षों तक चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए आवश्यक एफएमजीई परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली। अब उनका लक्ष्य चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करना और एक कुशल चिकित्सक के रूप में समाज व देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि को ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User