आयुर्वेद को आधुनिक शोध से जोड़ने पर फोकस:‘आयुर्वेद 2047’ संगोष्ठी में भारत को वैश्विक आरोग्य केंद्र बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर चर्चा

Nov 07, 2026 - 21:21
0
आयुर्वेद को आधुनिक शोध से जोड़ने पर फोकस:‘आयुर्वेद 2047’ संगोष्ठी में भारत को वैश्विक आरोग्य केंद्र बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर चर्चा
आयुर्वेद को आधुनिक अनुसंधान और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़कर भारत को वैश्विक आरोग्य केंद्र बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। वर्ष 2047 तक भारत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के लक्ष्य के साथ गोमती नगर स्थित संजीवनी आयुर्वेदिक सेंटर में ‘आयुर्वेद 2047’ विषय पर संगोष्ठी की गई। इसमें आयुर्वेद के भविष्य, वैज्ञानिक अनुसंधान और जनस्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर चर्चा हुई। वासुदेव स्मृति संस्थान और विश्व आयुर्वेद परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विशाल खंड स्थित संजीवनी आयुर्वेदिक सेंटर में भगवान धन्वंतरि जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान धन्वंतरि के पूजन और महाआरती से हुई। उपस्थित चिकित्सकों, शिक्षाविदों और आयुर्वेद प्रेमियों ने आरोग्य एवं जनकल्याण की कामना की। आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का लक्ष्य पूजन के बाद ‘आयुर्वेद 2047’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए साक्ष्य आधारित अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जनजागरूकता जरूरी है। साथ ही दैनिक जीवन में सात्विक जीवनशैली, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आयुर्वेद के विकास और प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया संगोष्ठी में ‘आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ भारत बनाएं’ के ध्येय वाक्य के साथ आयुर्वेद के विकास और प्रचार-प्रसार में योगदान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व आयुर्वेद परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनुराग दीक्षित ने की। आयोजक डॉ. बीपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन और आभार ज्ञापन परिषद के सचिव वैद्य डॉ. पुनीत तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. राम बाबू द्विवेदी, डॉ. जेपी पांडेय, डॉ. राका सिन्हा, डॉ. मनोज मिश्रा, प्रो. बाबू राम त्रिपाठी, डॉ. आरसी वर्मा, डॉ. एएन तिवारी, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. जेके साही, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. संदीप मिश्रा और डॉ. नीरज अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User