लखनऊ में सुबह हल्की धुंध छाई:दिन में चटक धूप रहेगी, दोपहर में गर्मी और रात में ठंड महसूस होगी
लखनऊ में सुबह के समय में हल्की धुंध रही। इसके बाद मौसम साफ है। चटक धूप निकली है। दिन में तेज धूप रहेगी। आने वाले दिनों में ऐसे ही मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। यानी दोपहर में गर्मी और रात में ठंड महसूस होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 36 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता फीसदी रही है। अर्नब का असर अब खत्म हो रहा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान "अर्नब" का असर अब खत्म हो रहा है। बारिश अब थम गई है। मौसम साफ होने की वजह से अगले 3-4 दिनों में दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा, यानी धूप खिलेगी और दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी। रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे रातों और सुबह-सुबह ठंडक बढ़ जाएगी। आने वाले दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जो सूरज निकलने के साथ ही जल्दी साफ हो जाएगा। इसके साथ ही चक्रवाती तूफ़ान मुरासू का उत्तर प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं है और आगामी दिनों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)