लखनऊ विश्वविद्यालय का 106वां स्थापना दिवस:मालवीय हॉल में जुटे दिग्गज शिक्षाविद, 13 पूर्व छात्रों का मंच से होगा सम्मान

Nov 24, 2026 - 16:08
0
लखनऊ विश्वविद्यालय का 106वां स्थापना दिवस:मालवीय हॉल में जुटे दिग्गज शिक्षाविद, 13 पूर्व छात्रों का मंच से होगा सम्मान
लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस और पूर्व छात्र मिलन समारोह का आगाज आज स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ। LU कैंपस के मालवीय सभागार में दोपहर साढ़े तीन बजे से भव्य समारोह का आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.जय प्रकाश सैनी कर रहे। जबकि सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस अवसर पर शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के 13 प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों में पूर्व कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो. मनोज दीक्षित, प्रो. अनिल शुक्ल, प्रो. डीपी तिवारी, प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र, प्रो. सीपी बर्थवाल और प्रो. बलराज चौहान शामिल हैं। वहीं, पत्रकारिता जगत से जुड़े पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। कवियों की महफिल भी सजेगी समारोह में कवियों की महफिल होगी। कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस दौरान डॉ. हरिओम, हसन काज़मी, प्रो. अब्बास रजा नैयर, पंकज प्रसून और अंशु प्रिया दूबे काव्य पाठ करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User