कासगंज गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मना:48 घंटे अखंड पाठ हुआ, शबद-कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु के लंगर में प्रसाद ग्रहण किया
कासगंज के शहर स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचने लगे। उन्होंने मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में सुख-शांति की कामना की। पर्व पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे तक अखंड पाठ किया गया। पाठ पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं ने अरदास की। गुरबाणी और शबद-कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का गुणगान किया गया। गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर भी रखा गया। सिख समाज के लोगों के साथ दूसरे धर्मों के श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भोजन बांटने और अन्य व्यवस्थाओं में सेवा की। इस दौरान लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम, समानता, ईमानदारी और मानव सेवा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)