ललितपुर की खदान में गले से पत्थर बंधा शव मिला:पुलिस मृतक की पहचान में जुटी, हत्या या आत्महत्या की आशंका
ललितपुर के ग्राम गौना में शनिवार शाम करीब 4 बजे खदान के पानी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसके गले में बंधे गमछे से पत्थर बंधा था। शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है। खदान हाईवे-44 के पास शराब की दुकान के पीछे है। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नाराहट थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह और अमझारा पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। गले में पत्थर बंधा होने के कारण हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पाली के सीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)