ललितपुर में खुली नाली में गिरी बाइक, किसान की मौत:परिजनों ने सोलर प्लांट के अधिकारियों पर अधूरा काम छोड़ने का आरोप लगाया, FIR की मांग

Nov 14, 2026 - 17:00
0
ललितपुर में खुली नाली में गिरी बाइक, किसान की मौत:परिजनों ने सोलर प्लांट के अधिकारियों पर अधूरा काम छोड़ने का आरोप लगाया, FIR की मांग
ललितपुर के ग्राम पवा में शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक सड़क किनारे खुली नाली में गिर गई। हादसे में बाइक सवार इमरत (40) की मौत हो गई। शनिवार शाम 4 बजे मृतक के बड़े भाई डब्बलू ने सड़क और नाली का काम अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली तालबेहट में शिकायत दी। उन्होंने सोलर प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, इमरत शुक्रवार रात करीब 8 बजे गांव से घर लौट रहे थे। जुनिहर हाईस्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुली नाली में जा गिरी। नाली करीब डेढ़ मीटर गहरी थी। हादसे में इमरत के सिर में गंभीर चोट लगी। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उनके बड़े भाई डब्बलू ने कोतवाली तालबेहट में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सड़क और नाली का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के कारण यह हादसा हुआ। इमरत पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। वह खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तालबेहट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User