अलीगढ़ के नगर निकायों में बड़ा फेरबदल:विधानसभा चुनाव से पहले चार अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में शासन ने अलीगढ़ जनपद के नगर निकायों में चार अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दो अधिकारी नगर निगम अलीगढ़ में नए अपर नगर आयुक्त बनाकर भेजे गए हैं, जबकि नगर निगम के उप नगर आयुक्त को वाराणसी स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद अतरौली के अधिशासी अधिकारी का भी तबादला किया गया है। शासन के आदेश के अनुसार, मथुरा-वृंदावन से अनिल कुमार और मुरादाबाद से अजीत कुमार को अपर नगर आयुक्त बनाकर नगर निगम अलीगढ़ भेजा गया है। वहीं, नगर निगम में तैनात उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को वाराणसी भेजा गया है। नगर पालिका परिषद अतरौली के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम का तबादला नवाबगंज, बाराबंकी किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन प्रशासनिक फेरबदलों को सरकारी मशीनरी में बदलाव और अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के तौर पर देखा जा रहा है। नगर निगम में दो नए अपर नगर आयुक्तों की तैनाती से प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)