कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:बदायूं में पिता के साथ दावत से बाइक पर लौट रहा था

Nov 28, 2026 - 23:11
0
कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:बदायूं में पिता के साथ दावत से बाइक पर लौट रहा था
बदायूं में शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ दावत खाकर घर लौट रहा था। हादसे में पिता बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मैरिज लॉन से कुछ दूर हुआ हादसा अलापुर थाना क्षेत्र में उसहैत-बदायूं मार्ग पर एक मैरिज लॉन के पास हुआ। ककराला के वार्ड नंबर 22 निवासी इरफान अपने बेटे नोमान के साथ बदायूं रोड स्थित मैरिज लॉन में दावत खाने गए थे। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मैरिज लॉन से कुछ दूरी आगे बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नोमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इरफान को चोट नहीं आई। आसपास के लोग नोमान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारकर उसहैत की ओर भागा ड्राइवर हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन लेकर उसहैत की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसकी पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User