मैनपुरी भाई दूज पर बहनें भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं:मैनपुरी जिला कारागार में सुबह से मुलाकात शुरू, आधार कार्ड जांच के बाद मिल रहीं बंदियों से
भाई दूज पर मैनपुरी जिला कारागार में बंद भाइयों से मिलने बहनें पहुंचीं। जेल में सुबह से मुलाकात शुरू कराई गई। जेल अधीक्षक सिद्धार्थ पांडे और जितेंद्र कश्यप ने सुबह से मुलाकात की व्यवस्थाएं संभालीं। बहनों को बैठाने के लिए पंडाल बनाया गया। मुलाकात से पहले बहनों के आधार कार्ड की कॉपी से जांच की गई। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं थी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष हुई लगभग सभी चक्षों बंद व्यवस्थाओं और लाइन में लगकर ही अंदर सभी को प्रवेश दिलाने की व्यवस्था को लागू किया गया है और अंदर भी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है प्रत्येक भाई से बहन मुलाकात के लिए बैठे हैं की व्यवस्था की गई है पीने के पानी और अन्य व्यवस्थाओं की सुविधा भी दी जा रही है सभी बंदियों से दो शिफ्ट में मुलाकात कराई जा रही है। सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार से लेकर जेल परिसर तक पुलिस बल तैनात किया गया। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)