सुल्तानपुर में छठ पर्व से पहले सीताकुंड घाट पहुंचे एसपी:बोले-पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात होंगे; घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था

Nov 11, 2026 - 12:57
0
सुल्तानपुर में छठ पर्व से पहले सीताकुंड घाट पहुंचे एसपी:बोले-पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात होंगे; घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था
सुल्तानपुर में छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे एसपी विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ भीड़ नियंत्रण, आने-जाने के रास्तों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। एसपी ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। पर्व के दौरान लगातार गश्त करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सहयोगपूर्ण व्यवहार करने को कहा। गोताखोरों के साथ पीएसी की फ्लड कंपनी संभालेगी मोर्चा घाटों पर रोशनी और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा निजी गोताखोरों के साथ पीएसी की फ्लड कंपनी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। आयोजकों के साथ बैठक कर बनाई जा रही व्यवस्था एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है। पुलिस अधिकारियों की टीमें सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर रही हैं। आयोजकों और अन्य संबंधित लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User