मालिश करने से इनकार पर युवक की पिटाई:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी बोला- माफ कर दीजिए
वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मलहिया बस्ती में मालिश करने से इनकार करने पर युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी गोपाल पाल (27) के रूप में हुई है। रामनगर पुलिस ने उसे डोमरी घाट से गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, पांच नवंबर को पीड़ित पक्ष की ओर से रामनगर थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि गोपाल पाल और उसके साथियों ने युवक आशु को गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटा था। हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब जानिए क्या है मामला
बताया जाता है कि युवक गंगा स्नान के लिए जाता था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उससे जबरन मालिश करने को कहा था। इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद गुरुवार रात करीब नौ बजे दर्जनों युवक लाठी-डंडों के साथ मलहिया बस्ती स्थित उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद युवक को बाहर खींच लिया और गली में जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों व घूंसों से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए फरार हो चुके थे। एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 110 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)