मां बोली-मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था:पिता, दादी, बुआ और चाचा पर केस, 8 नवंबर को फंदे पर मिला था शव
हरदोई जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में 19 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड राजन सिंह की मौत के मामले में उसके पिता और दादी समेत 4 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मृतक की मां पूजा ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में सोमवार को 12:32 बजे यह केस दर्ज कराया है। राजन का शव 8 नवंबर को घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला था। निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमार्टम में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। मृतक राजन सिंह गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और घटना से करीब 20 दिन पहले ही अपने गांव आए थे। राजन की मां पूजा और उनके छोटे बेटे कृष्णा पिछले करीब छह साल से पारिवारिक विवाद के चलते हरियाणा के फरीदाबाद में रहती हैं और वहीं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती हैं। घर के बरामदे में फंदा लगाकर अपनी जान दे मां का आरोप है कि राजन के पिता रणधीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ अक्सर मारपीट करते और प्रताड़ित करते थे। 8 नवंबर की शाम को राजन ने कथित तौर पर घर के बरामदे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, जिसके बाद परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। मामा राकेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोनार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर राजन के पिता रणधीर सिंह, दादी सुषमा, बुआ नीलम और चाचा श्याम सिंह—कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)