मौलाना बोले- अखिलेश मुसलमानों को धोखा दे रहे:राममंदिर जाने से हिंदू वोट नहीं देगा; कांग्रेस सांसद बोले- BJP को हराने की गारंटी सिर्फ राहुल
सपा मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी बयानबाजी जारी है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा है कि अखिलेश मुसलमानों को धोखा रहे हैं। आपकी गलतफहमी है कि राम मंदिर जाने के नाम पर हिंदू वोट आपको मिलेगा। हिंदू वोट बीजेपी के लिए पेटेंट है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ लड़ने का दम अगर किसी नेता में है तो वह राहुल गांधी हैं। भाजपा को हारने की गारंटी सिर्फ राहुल हैं। चंद्रशेखर और औवैसी की पार्टी के गठबंधन पर कहा- ऐसे 100 गठबंधन हुए। बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र सब जगह गठबंधन फेल हुए। इससे पहले, गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा सांसद डॉ. एसपी पटेल के बयान पर पलटवार किया था। कहा था- एक सांसद के कहने से मां दुर्गा का अस्तित्व समाप्त नहीं होगा। अगर सपा सांसद ने यह बात कही है तो अखिलेश को ऐसे नेताओं की जुबान बंद करनी चाहिए। यही लोग सपा को मिटाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)