सुबह टहलने निकले रेलवे कर्मचारी की मौत:कौशांबी में घर से 200 मीटर दूर बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका
कौशांबी के सिराथू में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रेलवे कर्मचारी की अचानक गिरने से मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। घर से करीब 200 मीटर दूर अचानक सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। सुबह 6 बजे टहलने निकले थे सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू वार्ड नंबर 10 के बनपुकरा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ बबलू पटेल (38) रेलवे में इलेक्ट्रीशियन चेकर मैन के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घर से लगभग 200 मीटर दूर पहुंचते ही अचानक गिर पड़े। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सुनील को गिरता देखकर आसपास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेलवे कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह थाना प्रभारी वीर प्रताप ने बताया कि शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)