हाथरस में आतिशबाजी चलाते समय 12 लोग झुलसे:घायलों में बच्चे और युवा शामिल, कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया

Nov 09, 2026 - 08:55
0
हाथरस में आतिशबाजी चलाते समय 12 लोग झुलसे:घायलों में बच्चे और युवा शामिल, कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया
हाथरस में दीपावली पर आतिशबाजी चलाते समय रविवार रात अलग-अलग जगहों पर 12 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कुछ मरीजों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए। आंख भी गंभीर रूप से झुलसी हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव के 14 वर्षीय विकास पुत्र गिरिराज किशोर आतिशबाजी चलाते समय झुलस गए। उनकी आंख भी गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा अन्य लोग भी आतिशबाजी चलाते समय गंभीर रूप से झुलस गए। इन घायलों में चंदपा के 15 वर्षीय देव, हरबंस कॉलोनी के 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार, कृष्णानगर की 23 वर्षीय पिंकी, नयावास के 17 वर्षीय छोटू, गोकुलधाम के 17 वर्षीय चंद्रशेखर, बालापट्टी की 10 वर्षीय मुस्कान, नबीपुर के 16 वर्षीय यश, तरफरा के 21 वर्षीय सूरज और नगला चौबे के 24 वर्षीय राहुल कश्यप शामिल हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User