मेंहदावल सीएचसी में तुक्कामार ईलाज:सामान्य एक्सरे को फ्रैक्चर बताने का आरोप; अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही

Nov 14, 2026 - 15:18
0
मेंहदावल सीएचसी में तुक्कामार ईलाज:सामान्य एक्सरे को फ्रैक्चर बताने का आरोप; अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही
संतकबीरनगर के मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों के जान के साथ स्वास्थ महकमा खेल खेल रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का आरोप है कि सामान्य एक्सरे रिपोर्ट को भी डॉक्टरों द्वारा हड्डी टूटी होने की बात कहकर बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, मरीजों को सरकारी अस्पताल से दवा उपलब्ध कराने के बजाय बाहर मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए पर्ची लिखे जाने की शिकायत भी सामने आ रही है। जिले के मेंहदावल कस्बे के रहने वाले एसके कुमार शनिवार दोपहर 12 बजे ईलाज कराने गए। वहां उन्हें हाथ में हल्का दर्द था। उसके बाद वह डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा से अपनी समस्या बताई। और डॉक्टर आलोक ने एक्सरे के लिए कहा। एक्सरे रिपोर्ट में डॉक्टर ने हाथ फ्रैक्चर बता कर बाहर का दवा लिख दिया। एक्सरे रिपोर्ट दूसरे डॉक्टर से दिखाकर पुष्टि कराई। डॉक्टर ने टूटे से इनकार किया। वही कई मरीजों ने बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाया। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि वे बेहतर और सस्ता इलाज मिलने की उम्मीद में सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां उन्हें कई बार बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, एक्सरे रिपोर्ट को लेकर भी मरीजों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि सामान्य रिपोर्ट होने के बावजूद कुछ मरीजों को हड्डी में फ्रैक्चर होने की जानकारी दी जा रही है। इससे मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। लोगों का सवाल है कि यदि अस्पताल में एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध है तो रिपोर्ट की सही व्याख्या क्यों नहीं हो रही है? वहीं, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने की नौबत क्यों आ रही है? स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन शिकायतों की जांच कराए जाने की मांग उठ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User