मेरठ में बैंकरों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा:पीएनबी के कर्मचारियों ने 'ताल-तरंग' का किया आयोजन, अब अंतर जोनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
मेरठ में त्योहार के समय बैंकिंग की व्यस्त दिनचर्या के बीच पीएनबी के कर्मचारियों ने मंच पर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मेरठ अंचल कार्यालय की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'ताल-तरंग' का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ समेत पांच मंडलों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने गायन, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान अंचल महाप्रबंधक अजय टिबड़ेबाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक कर्मचारियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की दिनचर्या काफी व्यस्त होती है। ऐसे में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। 'ताल-तरंग' जैसे आयोजन कर्मचारियों का तनाव कम करने के साथ उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएनबी के खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के माध्यम से ओलंपिक में देश का मान बढ़ा रहे हैं। इसी तरह बैंक का प्रयास है कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी कर्मचारियों को राष्ट्रीय और अंतर-बैंक स्तर पर पहचान मिले। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी अब अंतर जोनल स्तर की प्रतियोगिता में मेरठ अंचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान उप-अंचल प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार द्वारी, भुवन द्विवेदी, विभिन्न मंडलों के मंडल प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की थीम 'संपूर्ण संतुलन : मन, तन और आत्मिक चेतना का संगम' रखी गई। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद मंडलों के चयनित कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)