मेरठ में बाल दिवस पर बांटी खुशियां:महिला सशक्तिकरण और गरीब बच्चों की मदद में जुटा है स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष चांदनी सैफी और कोषाध्यक्ष दिलशाद चौधरी ने हुमायूं नगर में जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की। बच्चों को बिस्कुट, फल और टॉफियां दी गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने तालियां बजाकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर चांदनी सैफी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। ट्रस्ट का प्रयास है कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए और शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने एक साथ बाल दिवस मनाया और देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)