चोरी के 939 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार:दो सगे भाई किराए के मकान में खरीदते थे फोन, दिल्ली में बेचने की तैयारी थी
जौनपुर के शिवगुलामगंज बाजार में बक्शा पुलिस ने चोरी के 939 मोबाइल के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 बोरियों में मोबाइल के स्क्रैप पार्ट्स, 272 सिम कार्ड, 24 हजार रुपए और एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के मोबाइल दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने शनिवार शाम 4:30 बजे प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि शिवगुलामगंज बाजार में चोरी के मोबाइल जमा किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एक बोरी में अलग-अलग कंपनियों के 939 मोबाइल मिले। इनमें 805 की-पैड और 134 एंड्रॉयड फोन थे। इसके अलावा 40 बोरियों में मदरबोर्ड, डिस्प्ले और स्क्रीन समेत मोबाइल के स्क्रैप पार्ट्स मिले। दो सगे भाई किराए के मकान में रखते थे मोबाइल गिरफ्तार आरोपियों में उमरपुर शिवगुलामगंज निवासी सगे भाई सौरभ गुप्ता और कामेश गुप्ता शामिल हैं। दोनों शिवगुलामगंज बाजार में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, वे चोरी के मोबाइल कम कीमत पर खरीदकर अपने पास जमा करते थे। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में संजय सिंह निवासी गोधेपुर, गजनेर, कानपुर देहात; अजय नायक निवासी परतापुर, दिवियापुर, औरैया; अखिलेश नायक निवासी रामनगर, ठठिया, कन्नौज; संजय सिंह निवासी आरामऊ, रूरा, कानपुर देहात और हसीम खान उर्फ वसीम निवासी आशियाना कॉलोनी, लोहियानगर, मेरठ शामिल हैं। पुराने मोबाइल के पार्ट्स से बनाते थे क्लोन फोन थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से चोरी के मोबाइल कम कीमत पर खरीदने की बात स्वीकार की। ज्यादा मोबाइल जमा होने पर उन्हें सौरभ और कामेश के किराए के मकान में रखा जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुराने और खराब मोबाइल से मदरबोर्ड, डिस्प्ले और कैमरा जैसे उपयोगी पार्ट्स अलग करते थे। इनसे कस्टमाइज्ड क्लोन फोन तैयार कर हसीम खान उर्फ वसीम के जरिए दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेचते थे। साइबर अपराध से जुड़े इस्तेमाल की भी जांच पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास बरामद मोबाइल और सिम कार्ड से जुड़े कोई बिल या वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। मोबाइल, सिम कार्ड और स्क्रैप पार्ट्स का साइबर अपराध में इस्तेमाल होने की आशंका को देखते हुए तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस आईएमईआई, सिम कार्ड और पुराने मोबाइल में मौजूद डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। आशंका है कि इनका इस्तेमाल फर्जी कॉल, लिंक भेजने या अन्य साइबर ठगी में किया जा सकता है। जांच के जरिए साइबर अपराध और ठगी से जुड़ी संभावित कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)