फर्रुखाबाद में 20 नवंबर को 375 जोड़ों का विवाह:क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में सीएम सामूहिक विवाह योजना का आयोजन होगा

Nov 14, 2026 - 17:51
0
फर्रुखाबाद में 20 नवंबर को 375 जोड़ों का विवाह:क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में सीएम सामूहिक विवाह योजना का आयोजन होगा
फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 20 नवंबर को जिले में 375 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। पहले चरण का आयोजन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करें। जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे कार्यक्रम के दिन आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर अपने कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी करें। जोड़ों और परिजनों की सुविधा का रखें ध्यान डीएम ने कहा कि विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों और उनके परिजनों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बैठने, मंच, टेंट, भोजन, पार्किंग, सुरक्षा और चिकित्सा समेत सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। वर-वधू और उनके परिजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने लाभार्थियों के आवेदन और दस्तावेजों की नियमानुसार जांच समय से पूरी करने के निर्देश दिए। पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी। डीएम ने कहा कि योजना का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद लोगों को मिले। इसके लिए शासन के निर्धारित नियमों का पालन किया जाए। 703 जोड़ों के विवाह का मिला है लक्ष्य जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने बताया कि जिले में सामूहिक विवाह योजना के तहत 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 908 जोड़ों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पहले चरण में करीब 375 पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से विवाह कराने की तैयारी की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और आयोजन के लिए नामित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User