हनुमतधाम पर 15 हजार दीप जलाए गए:शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने किया सुंदरकांड का पाठ
शाहजहांपुर के हनुमतधाम पर शनिवार रात करीब 8 बजे दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव मनाया गया। नगर निगम ने परिसर में 15 हजार दीप जलाए। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुंदरकांड का पाठ किया। 15 हजार दीपों से जगमगाया हनुमतधाम कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्य गुरूरानी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए हनुमतधाम और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम की ओर से पूरे परिसर को दीपों से सजाया गया। अतिथियों ने भी दीप जलाए। वित्तमंत्री ने किया सुंदरकांड का पाठ सुरेश खन्ना ने कहा कि दीपोत्सव भगवान श्रीराम के लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने की परंपरा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि देशभर में, खासकर अयोध्या और उत्तर प्रदेश में, इसी उल्लास के साथ यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर सभी लोगों को सनातन धर्म और पौराणिक परंपराओं को और अधिक प्रेरणा के साथ मनाने की सद्बुद्धि दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)