मेरठ में सपा जिला पंचायत सदस्य ने CMO कार्यालय घेरा:स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया, कैंसर के मामले बढ़ने का किया दावा

Sep 25, 2026 - 12:21
0
मेरठ में सपा जिला पंचायत सदस्य ने CMO कार्यालय घेरा:स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया, कैंसर के मामले बढ़ने का किया दावा
मेरठ की सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक समर्थकों के साथ CMO कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यालय का घेराव किया और स्वास्थ्य विभाग से जल्द समाधान की मांग की। सम्राट मलिक ने कहा कि सिवाल खास क्षेत्र के कई गांव लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने काली नदी के आसपास बसे गांवों में कैंसर के मामले बढ़ने का दावा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। CHC में डॉक्टर और दवाइयों की उपलब्धता का मुद्दा उन्होंने क्षेत्र के CHC और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों तथा जरूरी दवाइयों की उपलब्धता पर सवाल उठाया। सम्राट मलिक का आरोप है कि पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने के कारण मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। बाहर से खरीदी दवाइयां नहीं लेने का आरोप सम्राट मलिक ने निजी अस्पतालों में दवाइयों की खरीद को लेकर भी शिकायत की। उनका कहना है कि मरीजों द्वारा बाहर से खरीदी गई दवाइयां लाने के बावजूद कुछ जगह उन्हें स्वीकार नहीं किया जाता और अस्पताल से ही दवा लेने के लिए कहा जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User