फर्रुखाबाद में ईको पार्क का काम शुरू:2 करोड़ रुपए की लागत से 156 हेक्टेयर में बनेगा, 200 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे लगेंगे

Nov 29, 2026 - 09:53
0
फर्रुखाबाद में ईको पार्क का काम शुरू:2 करोड़ रुपए की लागत से 156 हेक्टेयर में बनेगा, 200 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे लगेंगे
फर्रुखाबाद में वन विभाग ने रमन्ना गुलजार बाग वन क्षेत्र में ईको पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से यह पार्क 156 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। यह जगह शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर चिलसरा मार्ग पर है। पार्क का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ हवा और प्राकृतिक माहौल देना है। पार्क की सुरक्षा के लिए चारों ओर 8-8 फीट ऊंचे लोहे के एंगल लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब पूरे इलाके में लोहे की जाली लगाई जाएगी। पार्क में खुला मैदान, शहरी जंगल, फूलों का बगीचा और बच्चों के लिए झूले होंगे। वन्यजीवों के लिए भी अलग जगह तय की जाएगी। यहां 200 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें छायादार, औषधीय और आकार देने वाले पौधों के साथ जंगली घास के मैदान भी होंगे। पौधों के पास उनके वैज्ञानिक नाम और औषधीय गुणों की जानकारी दी जाएगी। जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए पार्क में दो बड़े तालाब बनाए जाएंगे। अलग-अलग मौसम में पक्षियों के ठहरने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क में सैर करने वालों के लिए एक्यूप्रेशर पाथ, पक्के रास्ते और रोशनी की व्यवस्था होगी। जगह-जगह झोपड़ियां (हट), सेल्फी प्वाइंट और बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। लोग प्राकृतिक माहौल में सैर के बाद इन हट में बैठकर आराम कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User