सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़:गोदान, बेगमपुरा और सोहेल देव में नो रूम; दून, सद्भावना और फरक्का में वेटिंग 100 पार
जौनपुर में सहालग का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। गोदान एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में यात्रियों के पास अब तत्काल टिकट का विकल्प बचा है। दून, सद्भावना और फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। मुंबई जाने के लिए जौनपुर जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट लेने पहुंचे बक्शा निवासी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से टिकट के लिए नंबर लगा रहे हैं। लेकिन नंबर आने तक टिकट वेटिंग में चला जाता है। वहीं, नईगंज निवासी संजय तिवारी ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस का टिकट लेने आए थे। ट्रेन में नो रूम होने के कारण उन्हें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल सका। सहालग के चलते अचानक बढ़ी भीड़ से यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)