हरदोई में साली को लेकर फरार हुआ दामाद:पत्नी से अलगाव के बाद युवती को बहला-फुसलाकर कर भगाया, FIR
हरदोई में पत्नी से अलगाव के बाद युवक पर अपनी ही 18 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में युवती के पिता ने पूर्व दामाद के खिलाफ शनिवार रात 9:13 बजे अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पारिवारिक मामले की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी फर्रुखाबाद जिले के एक गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि युवक शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर बेटी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। लगातार विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर 8 अगस्त 2025 को दोनों के बीच अलगाव हो गया था। इसके बाद से उनकी विवाहित बेटी मायके में रह रही थी। तहरीर के अनुसार, 20 नवंबर की शाम पीड़ित गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। परिवार के अन्य सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी और 18 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान रात करीब 11 बजे पूर्व दामाद बाइक लेकर घर पहुंचा और छोटी साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)