महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप:ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर लखनऊ किया था रेफर, लाइसेंस की जांच की मांग
रायबरेली में देव नर्सिंग होम के सामने संचालित सन हॉस्पिटल में करीब 40 वर्षीय हेमा द्विवेदी की मौत के बाद ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय आशीष द्विवेदी की पत्नी हेमा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनका ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि हेमा की मौत रायबरेली के अस्पताल में ही हो चुकी थी, लेकिन रात करीब 8 बजे परिजनों से उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया। वहां दो दिन रखने के बाद 16 नवंबर 2026 को उनकी मौत की खबर सामने आई। हेमा के पति आशीष द्विवेदी का करीब पांच साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। लाइसेंस रद्द होने के बाद दूसरे नाम से संचालन का आरोप ग्रामीणों का दावा है कि अस्पताल का लाइसेंस पहले रद्द हो चुका था, इसके बावजूद इसे दूसरे नाम से संचालित किया जा रहा है। हालांकि, लाइसेंस की स्थिति और अस्पताल के संचालन की वैधता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कमीशन के चक्कर में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। दस्तावेजों की जांच और कार्रवाई की मांग महेश द्विवेदी, सर्वेश मिश्रा, अनूप त्रिवेदी, नवल पांडेय, अमित द्विवेदी और प्रवीण पांडेय समेत अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल के संचालन और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)