कानपुर में वर्तमान और पूर्व पार्षद के बीच हाथापाई, VIDEO:स्कूटी चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों के समर्थक आमने-सामने आए

Nov 26, 2026 - 00:30
0
कानपुर में वर्तमान और पूर्व पार्षद के बीच हाथापाई, VIDEO:स्कूटी चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों के समर्थक आमने-सामने आए
कर्नलगंज में मामूली बात को लेकर वर्तमान पार्षद और पूर्व पार्षद के बीच सड़क में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार स्कूटी चलाने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुई है। वहीं क्षेत्रीय लोगों में चुनावी रंजिश के कारण मारपीट होने की चर्चा रही। वर्तमान पार्षद के बेटे की स्कूटी रोकने का आरोप कर्नलगंज के वार्ड 110 के वर्तमान पार्षद मो. नौशाद के अनुसार बुधवार शाम को उनका 14 वर्षीय बेटा स्कूटी लेकर किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि जनाजे वाली मस्जिद के पास पूर्व पार्षद मुर्सलीन खान उर्फ भोलू ने साथियों के साथ बेटे की स्कूटी रोक ली। उनके बेटे के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। जिसकी जानकारी बेटे ने घर पहुंच कर दी। जिसके बाद वह पूर्व पार्षद नौशाद से बातचीत करने पहुंचे तो उनके साथ भी साथियों संग मारपीट की। वहीं पूर्व पार्षद मुर्सलीन खान के अनुसार किशोर स्कूटी लहराते हुए चला रहा था। जिस पर उन्होंने किशोर को रोक कर सही तरीके से स्कूटी चलाने के लिए बोला था। उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि वह किसका बेटा है। दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर आरोप है कि पार्षद नौशाद अपने साथियों संग आकर मारपीट करने लगे। कर्नलगंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कूटी चलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुई है। फिलहाल दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User