संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर के पहले संभव:सरकार परिसीमन बिल ला सकती है; पीएम ने कैबिनेट से कहा- तैयारियां करें

Nov 25, 2026 - 22:40
0
संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर के पहले संभव:सरकार परिसीमन बिल ला सकती है; पीएम ने कैबिनेट से कहा- तैयारियां करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है। उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा से बचने की सलाह भी दी है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में संसद के अगले सत्र पर चर्चा हुई। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने कहा कि सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाना चाहिए। हालांकि, इसकी तारीख और अवधि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी। मानसून सत्र 100 दिन बाद भी खत्म नहीं लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके 103 दिन बाद भी बुधवार रात तक मानसून सत्र औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था। इससे पहले 2008 में संसद का सत्र 87 दिन तक बिना औपचारिक समापन के रहा था। मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब तक दोनों सदनों का सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ है। लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़ाकर अधिकतम 850 करना चाहती है। इसका मकसद 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता साफ करना है। दक्षिणी राज्यों की चिंता दूर करने के लिए सरकार सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% तक बढ़ाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसके साथ ही 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव भी है। हालांकि, सरकार ने अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। यह संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 17 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में जरूरी बहुमत नहीं मिलने से पास नहीं हो सका था। इसे पास कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत यानी 361 वोटों की जरूरत है। 26 सांसदों के पाला बदलने से बदले समीकरण अप्रैल में बिल गिरने के बाद लोकसभा का राजनीतिक समीकरण बदला है। TMC के 20 बागी सांसद नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होकर NDA के समर्थन में आ गए हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में चले गए हैं। इससे सरकार की स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन बिल पास कराने के लिए अभी भी अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है। DMK के 22 और NCP (शरदचंद्र पवार) के 8 सांसदों की भूमिका अहम हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User