मणिकर्णिका घाट पर छठी मैया की आरती:नमामि गंगे ने की सूर्य उपासना, प्रकृति संरक्षण और कृतज्ञता का संदेश
वाराणसी में छठ महापर्व के अवसर पर नमामि गंगे की ओर से काशी के प्राचीन मणिकर्णिका घाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव और छठी मैया की आरती की गई। इस दौरान भारतीय जनमानस के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की गई। आयोजन के माध्यम से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी दिया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का प्रतीक है। यह परंपरा सिखाती है कि अस्त होते सूर्य का भी उतना ही सम्मान किया जाना चाहिए, जितना उदय होते सूर्य का। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ की जाने वाली संध्या आरती मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। इस दौरान सूर्यदेव के साथ देवी प्रत्यूषा की भी आराधना की गई। राजेश शुक्ला ने कहा कि सूर्य का अस्त होना अंत नहीं, बल्कि अगले दिन नई सुबह और ऊर्जा के आगमन का संकेत है। आरती में पूनम शुक्ला, सूर्यांशु शुक्ला, रीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)