यमुना तटबंध के पास अजगर के अंडे मिले:हमीरपुर में करीब डेढ़ दर्जन अंडे, वन विभाग ने सुरक्षित जगह रखवाए
हमीरपुर में यमुना तटबंध के किनारे कल्पवृक्ष के पास अजगर के करीब डेढ़ दर्जन अंडे मिले। अंडे मिलने की जानकारी पर आसपास के लोग उन्हें देखने पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अंडों को सावधानी से एकत्र किया और कनौटा वन क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। सौंदर्यीकरण के दौरान मजदूरों को दिखे अंडे रविवार को यमुना नदी किनारे कल्पवृक्ष क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों ने एक गड्ढे में मिट्टी से ढके अंडे देखे। उन्होंने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। कनौटा वन क्षेत्र में सुरक्षित रखवाए गए अंडे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा सतीश और अरुण कुमार ने सावधानी से अंडों को एकत्र किया। इसके बाद उन्हें कनौटा वन क्षेत्र में प्राकृतिक आवास के अनुकूल जगह पर रखवाया गया। वन विभाग ने अंडों को मानवीय गतिविधियों और अन्य संभावित खतरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया। तटबंध के पास आबादी और लोगों की आवाजाही वाले इलाके में अंडे मिलने की चर्चा होती रही। वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करने की अपील क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण और सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीव या उनके अंडे दिखाई देने पर उनसे छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)