मऊ में व्रती महिलाएं सम्मानित:छठ घाटों पर पहुंचकर बांटे शॉल, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Nov 15, 2026 - 20:22
0
मऊ में व्रती महिलाएं सम्मानित:छठ घाटों पर पहुंचकर बांटे शॉल, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
मऊ के करहां में लोकआस्था के महापर्व छठ पर भदीड़ गांव में रविवार को सेवा और सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स एवं जीएनआईओटी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह रौशन ने गांव के छह प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर 350 व्रती महिलाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। पिछले वर्ष भी उन्होंने 240 व्रती महिलाओं को साड़ी भेंट की थी। गांव के मुख्य द्वार के निर्माण, देवालयों के जीर्णोद्धार और सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनका योगदान रहा है। शिव मंदिर उत्तरी पट्टी, सोनौरा, इंटर कॉलेज सरोवर, टेनुआ कुटी, बंटी पोखरा और पटहिया जलाशय पर आयोजित कार्यक्रमों में राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, अभिषेक सिंह टिंकू, आशुतोष सिंह, इंद्रसेन और विनीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User