मथुरा में भाईदूज पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़:बहनों ने यमुना में डुबकी लगाने के बाद भाइयों को तिलक लगाया, लंबी उम्र की कामना की
मथुरा में बुधवार को भाई दूज यानी यम द्वितीया मनाई जा रही है। इस मौके पर विश्राम घाट समेत यमुना के अन्य घाटों पर महास्नान के लिए बड़ी संख्या में भाई-बहन पहुंच रहे हैं। भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि भाई दूज पर मथुरा के विश्राम घाट पर साथ स्नान करने से भाई-बहनों को यम फांस से मुक्ति मिलती है। सदियों पुरानी इस परंपरा को निभाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग मथुरा पहुंच रहे हैं। देर रात से घाटों पर जुट रहे भाई-बहन भाई दूज पर यमुना स्नान के लिए देर रात से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ विश्राम घाट पर नजर आ रही है। बहनें मां यमुना और यमराज से भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। स्नान के बाद बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगा रही हैं, वहीं भाई भी बहनों का आशीर्वाद ले रहे हैं। स्नान के लिए यमुना में की गई बैरिकेडिंग यम द्वितीया स्नान को देखते हुए नगर निगम ने यमुना में स्नान का क्षेत्र तय कर बैरिकेडिंग कराई है। घाटों पर पर्याप्त रोशनी के लिए लाइटें लगाई गई हैं। यमुना में जमी गाद को साफ करने के लिए देर रात तक मशीनों से सफाई की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। गोताखोर लगातार यमुना में निगरानी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)