राम-भरत मिलन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु:जय श्रीराम के जयकारे गूंजे, फूल बरसाकर भगवान के स्वरूपों का स्वागत, ढोल-ताशे और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा

Nov 11, 2026 - 21:46
0
राम-भरत मिलन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु:जय श्रीराम के जयकारे गूंजे, फूल बरसाकर भगवान के स्वरूपों का स्वागत, ढोल-ताशे और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
मिर्जापुर में श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी की ओर से भैया दूज पर बुधवार शाम करीब 6 बजे परंपरागत भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गादेवी रामटेक पर भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। चारों भाइयों का मिलन होते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा देर रात तक नगर भ्रमण करेगी। रामटेक पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ भरत मिलाप के दर्शन के लिए नगर के साथ ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम से ही रामटेक और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शोभायात्रा में सबसे आगे पताका चल रहा था। इसके पीछे ढोल-ताशों की गूंज के बीच कीनाराम की गद्दी आकर्षण का केंद्र रही। विघ्न विनाशक भगवान गणेश की झांकी के साथ देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों के माध्यम से धर्म, आस्था और मर्यादा का संदेश दिया गया। गुड़हट्टी चौराहे पर कलाकारों का सम्मान शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल-ताशों की धुन और धार्मिक उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गुड़हट्टी चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बरियाघाट रामलीला कमेटी की अध्यक्ष ऋतु केशरी के साथ कलाकारों और विभिन्न पात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने झांकियों में शामिल कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। भाई के प्रेम और समर्पण का दिया संदेश भगवान श्रीराम, माता सीता और चारों भाइयों के रथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर आरती उतारी। भगवान के स्वरूपों के दर्शन के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। राम-भरत मिलन का दृश्य भाई के प्रति प्रेम, त्याग, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता नजर आया। देर तक श्रद्धालु इस धार्मिक परंपरा के साक्षी बने रहे। भरत मिलाप के आयोजन ने मिर्जापुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। परंपरा के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह से पूरा क्षेत्र राममय नजर आया। देखें शोभायात्रा की 4 फोटो…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User