पांच बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव:डेढ़ साल से धमकी देने का आरोप लगाया, मुकदमे के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर SSP से गुहार लगाई

Oct 28, 2026 - 18:34
0
पांच बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव:डेढ़ साल से धमकी देने का आरोप लगाया, मुकदमे के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर SSP से गुहार लगाई
सहारनपुर में बेहट क्षेत्र के कोठड़ी बहलोलपुर गांव निवासी धर्मपाल ने पांच बीघा जमीन पर कब्जे की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। धर्मपाल का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। विवेचना में उनके शपथपत्र भी शामिल नहीं किए गए और अब तक आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल नहीं हुआ है। पीड़ित ने बुधवार दोपहर दो बजे एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। धर्मपाल पुत्र चेतराम के मुताबिक,गांव में उनकी पांच बीघा जमीन है। आरोप है कि संजय सिंह करीब डेढ़ साल से जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा है। जमीन देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया,जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। धर्मपाल ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने 28 जुलाई 2026 को थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें संजय, राजेश और दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के संबंध में उन्होंने विवेचक को शपथपत्र भी सौंपे थे, लेकिन उन्हें विवेचना में शामिल नहीं किया गया। मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही उन्हें गिरफ्तारी नहीं होने का कोई स्पष्ट कारण बताया गया है। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल कर मुकदमे से एससी-एसटी अधिनियम की धाराएं हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने खुद को अनुसूचित जाति का बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मुकदमे की विवेचना थाना बेहट से की जा रही है,लेकिन अब तक उन्हें न्याय मिलने की दिशा में ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए,गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और आरोपपत्र अदालत में दाखिल कराया जाए।धर्मपाल ने कहा कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद में उन्हें न्याय और सुरक्षा चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User