मुगलसराय के रामनगर की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी:6 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू; मशीनों और सामान समेत लाखों का माल जला

Nov 11, 2026 - 10:16
0
मुगलसराय के रामनगर की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी:6 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू; मशीनों और सामान समेत लाखों का माल जला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित संकट मोचन इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मशीनों और अन्य सामान समेत लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के एफ-55 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह करीब 4 बजे मुगलसराय फायर स्टेशन को मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंदौली एवं लिंक अधिकारी वाराणसी आनंद सिंह राजपूत के निर्देशन में यूनिट प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। छह दमकल गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू आग की भयावहता को देखते हुए पांच अन्य अग्निशमन वाहनों को भी बुलाया गया। कुल छह दमकल गाड़ियों की मदद से लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की फैक्ट्रियों और क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया। मशीनों और सामान को भारी नुकसान, जनहानि नहीं अग्निकांड में फैक्ट्री की मशीनों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा और बचाव कार्य में सहयोग किया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User