मुकदमे की पैरवी की रंजिश में अधिवक्ता पर हमला:अम्बेडकरनगर में बाइक रोककर लोहे की रॉड से पीटा
अम्बेडकरनगर में मुकदमे की पैरवी की रंजिश में अधिवक्ता अवधेश कुमार पाण्डेय पर हमला करने के आरोप में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में उनका दाहिना जबड़ा और दांत टूट गया। सिर, मुंह और आंख में चोटें आईं।
मामला 22 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे खपुरा बाजार का है। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर उमरन निवासी संतोष कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई अवधेश कुमार पाण्डेय, जो अधिवक्ता हैं, मछलीगांव जहनियापुर से बाइक से लौट रहे थे। वह अपने मामा के घर गए थे।
शिकायत के मुताबिक, खपुरा बाजार के पास जियालाल धुरिया और मेवालाल धुरिया निवासी मछलीगांव जहनियापुर, महेंद्र कुमार धुरिया निवासी खजुरी करौदी और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से हमला किया।
आरोप है कि हमलावर अवधेश पाण्डेय को मरा समझकर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। संतोष कुमार पाण्डेय की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 0656/2026 दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 117(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)