रंजीत बने सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष:अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष को 2027 चुनाव की तैयारी में मिली जिम्मेदारी
समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में अलीगढ़ के रंजीत चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने उनका मनोनयन किया है। नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रंजीत चौधरी को बधाई दी। उनके मनोनयन से समर्थकों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। रंजीत चौधरी छात्र जीवन से ही डीएस कॉलेज की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष और समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की मांग को लेकर हुए आंदोलन में भी उनकी भूमिका रही है। पार्टी ने संगठन में उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने के लिए मजबूती से काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)