घटिया नाला निर्माण का वीडियो बनाने पर मारपीट:कौशांबी में शिकायतकर्ता और भाई को पीटा, दोनों के सिर फूटे; जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर आरोप
कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरावां गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का वीडियो बना रहे महेंद्र त्रिपाठी और उनके भाई को लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट में दोनों के सिर फट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ितों ने भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश सिंह और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वीडियो डिलीट करने को लेकर हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले महेंद्र त्रिपाठी नाली निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से उनका विवाद हो गया। मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश सिंह को दी। आरोप है कि दिनेश सिंह चार-पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महेंद्र से निर्माण कार्य का वीडियो डिलीट करने को कहा। महेंद्र ने ऐसा करने से मना कर दिया तो दिनेश सिंह और उनके साथियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा महेंद्र को पिटता देखकर उनके छोटे भाई नरेंद्र त्रिपाठी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पहुंची पुलिस मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों ने पश्चिम शरीरा थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)