बुनकरों की समस्याएं सुनने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव:भदोही में बोले- राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे आवाज; जल्द कराएंगे संवाद

Nov 24, 2026 - 17:46
0
बुनकरों की समस्याएं सुनने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव:भदोही में बोले- राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे आवाज; जल्द कराएंगे संवाद
भदोही के नई बाजार स्थित अंबेडकर नगर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुनकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बुनकरों और कालीन उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकरों ने हिस्सा लिया और अपनी परेशानियां व चुनौतियां साझा कीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रयागराज प्रभारी वरुण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वरुण चौधरी ने कहा कि भदोही का बुनकर समाज और कालीन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांग्रेस उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की पहल करने के लिए राहुल गांधी के दूत के रूप में उनके बीच आई है। उन्होंने कहा कि बुनकरों की आवाज राहुल गांधी तक पहुंचाई जाएगी। आने वाले समय में राहुल गांधी को भदोही लाकर बुनकर समाज के साथ संवाद कराया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का ठोस समाधान निकाला जा सके। कालीन उद्योग को बचाना सभी की जिम्मेदारी विशिष्ट अतिथि दयाशंकर पांडे ने कहा कि भदोही की पहचान यहां के बुनकरों और कालीन उद्योग से है। इस उद्योग को बचाना और बुनकरों को उनका अधिकार दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस बुनकर समाज के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। बुनकरों के हितों के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने की। उन्होंने अतिथियों, बुनकरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि बुनकरों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भदोही के कालीन उद्योग और बुनकरों के हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन मुशीर इकबाल और नगर अध्यक्ष शमशीर अहमद ने किया। बड़ी संख्या में बुनकर और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन', राकेश कुमार मौर्य, काशीनाथ भारती, माबूद खान, सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, मसूद आलम, सुबुक तगीन, अवधेश पाठक, सरफराज अहमद, सुरेश चौहान, उपेंद्र कुमार भारती, रमाशंकर बिंद, मृत्युंजय पांडेय, अनीश शेख, शिवपूजन मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, अजय प्रजापति, महेश चंद्र मिश्रा, विशाल गौतम, नितिन सिंह, शक्ति मिश्रा, संदीप कुमार भारती, वंशीधर शुक्ल गौतम, केशव सरोज और मेराज शाह सहित बड़ी संख्या में बुनकर समाज के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User