नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की कैद:बदायूं में कोर्ट ने 1.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, पिता, मां और बहन बरी

Nov 21, 2026 - 18:21
0
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की कैद:बदायूं में कोर्ट ने 1.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, पिता, मां और बहन बरी
बदायूं में नाबालिग को बहलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी उदयप्रताप को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश-विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नीरज कुमार गर्ग की अदालत ने दोषी पर 1.20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर 2021 को एक व्यक्ति ने हैवतपुर गांव निवासी उदयप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उदयप्रताप उनकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में उदयप्रताप के पिता अनोखेलाल, मां धनवती और बहन पर भी उसकी मदद करने का आरोप लगाया गया था। नौ महीने बाद मिली थी पीड़िता पुलिस ने करीब नौ महीने बाद पीड़िता को बरामद किया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उदयप्रताप को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई। वहीं, उसके पिता, मां और बहन को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User