NMMS आईडी-पासवर्ड न मिलने से महिला मेटों का काम रुका:महराजगंज में मानदेय भी अटका; महिला मेटों ने बीडीओ से मांगी सुविधा

Nov 21, 2026 - 18:21
0
NMMS आईडी-पासवर्ड न मिलने से महिला मेटों का काम रुका:महराजगंज में मानदेय भी अटका; महिला मेटों ने बीडीओ से मांगी सुविधा
महराजगंज के सदर विकासखंड की महिला मेटों ने NMMS की आईडी और पासवर्ड देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। आईडी-पासवर्ड नहीं मिलने से उनका काम और मानदेय अटका है। महिला मेट संघ की जिला अध्यक्ष पल्लवी देवी यादव के नेतृत्व में दिए गए पत्र में कहा गया है कि आईडी और पासवर्ड के बिना वे अपनी ग्राम पंचायतों में काम नहीं कर पा रही हैं। महिला मेटों ने कहा कि वे ग्राम पंचायतों में अपनी जिम्मेदारियां निभाना चाहती हैं, लेकिन तकनीकी सुविधा नहीं होने से काम नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने VB-G RAM G के तहत सभी महिला मेटों को जल्द NMMS आईडी और पासवर्ड देने की मांग की है, ताकि वे नियमित काम कर सकें और लंबित मानदेय पा सकें। प्रार्थना पत्र पर प्रियंका चौधरी, सुमन, रंजना वर्मा, करिश्मा राजभर, सोनी, करिश्मा गुप्ता, शशि, शशिकला, वंदना वर्मा, मीरा देवी, रेखा देवी, रीना, पूनम और शेखकली समेत अन्य महिला मेटों के नाम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User