नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 24.50लाख ठगे:रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी; सीबीगंज में पति-पत्नी समेत तीन पर FIR

Nov 15, 2026 - 17:18
0
नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 24.50लाख ठगे:रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी; सीबीगंज में पति-पत्नी समेत तीन पर FIR
बरेली के सीबीगंज में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर दो लोगों से 24 लाख 50 हजार रुपये लेने का आरोप है। रकम वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीबीगंज के गांव अटा कायस्थान निवासी तस्लीम खान और देवरनियां के गांव गिरधरपुर निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि घुंसा गांव निवासी वदीउद्दीन, उसकी पत्नी शहरबानो और अजीजउद्दीन ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। दोनों ने नौकरी मिलने की उम्मीद में आरोपियों को कुल 24.50 लाख रुपये दिए। काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने रुपये लौटाने के बजाय दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तस्लीम और राशिद ने सीबीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वदीउद्दीन पुत्र अजीजउद्दीन, शहरबानो पत्नी अजीजउद्दीन और अजीजउद्दीन पुत्र शफीउद्दीन, निवासी गांव घुंसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User