नंदी की मूर्ति मिलने वाली जगह से झंडियां उखड़ीं:कन्नौज में पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की, ग्रामीणों से की पूछताछ

Nov 23, 2026 - 16:47
0
नंदी की मूर्ति मिलने वाली जगह से झंडियां उखड़ीं:कन्नौज में पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की,  ग्रामीणों से की पूछताछ
कन्नौज में 20 नवंबर की रात जिस खेत में नंदी की विशाल प्रतिमा मिली थी, उस हिस्से को झंडे लगाकर सुरक्षित किया गया था। सोमवार को कुछ अराजकतत्वों द्वारा झंडे उखाड़ने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बच्चों ने दो-तीन झंडियां उखाड़ दी थीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर गांव में 20 नवंबर की रात आलू की बुवाई के दौरान बसारत खां के खेत में पत्थर की विशाल नंदी प्रतिमा मिली थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद वहां पहुंचे बजरंग दल के नेता पंकज मिश्रा ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसडीएम वैभव गुप्ता से खेत की खुदाई एएसआई से कराने की मांग की थी। अधिकारियों ने इस संबंध में एएसआई विभाग को सूचना दे दी थी। विभाग की टीम को खेत का निरीक्षण करना है। इसके मद्देनजर प्रतिमा मिलने वाले हिस्से के आसपास झंडे और झंडियां लगाकर उसे सुरक्षित किया गया था। बजरंग दल के नेता पंकज मिश्रा को सोमवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुछ लोगों ने झंडे उखाड़ दिए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और मौके का निरीक्षण किया। पूछताछ में पता चला कि बच्चों ने दो-तीन झंडियां उखाड़ दी थीं। दोपहर बाद तक पुलिस फोर्स खेत में मौजूद रहा। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों ने एक-दो झंडियां उखाड़ ली थीं, जिन्हें दोबारा लगवा दिया गया है। ग्रामीणों को एएसआई की टीम का इंतजार गांव के रहने वाले सर्वेश ने बताया कि खेत की खुदाई होने पर वहां और भी मूर्तियां मिल सकती हैं। बजरंग दल नेता पंकज मिश्रा ने बताया कि लखनऊ से एएसआई की टीम आनी है। टीम सर्वे करने के बाद खेत की खुदाई करेगी। पंकज मिश्रा के मुताबिक, प्रतिमा मिलने वाली जगह से कुछ दूरी पर हिंदुओं का धार्मिक स्थल हुआ करता था। वर्ष 2014 में सपा शासनकाल के दौरान उसी जगह को कब्रिस्तान बताकर बाउंड्री निर्माण के लिए खुदाई कराई जा रही थी। इस दौरान वहां कुछ प्राचीन मूर्तियां निकली थीं। गुमटिया गांव के ग्रामीणों ने बाउंड्रीवाल का विरोध किया तो दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने गुमटिया की एक महिला समेत 11 लोगों को जेल भेज दिया था। उस समय मिली मूर्तियों को कुछ दूरी पर गाड़ दिया गया था। पंकज मिश्रा ने आशंका जताई कि नंदी महाराज की प्रतिमा भी उसी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User