48 माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग:फतेहपुर बीएसए को सौंपा ज्ञापन, सैकड़ों शिक्षा प्रेरकों ने उठाई आवाज
फतेहपुर में लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में एकजुट होकर आवाज उठाई। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव व जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षा प्रेरकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रत्येक प्रेरक के 48 माह के बकाया मानदेय यानी 96 हजार रुपये का जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की वार्ता ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर मानदेय भुगतान में हो रही देरी और इससे प्रेरकों के सामने खड़े आर्थिक संकट की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव, जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव और रजनी मिश्रा शामिल रहे। 31 दिसंबर से पहले भुगतान का आश्वासन बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निदेशालय की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 से पहले ही अधीनस्थ कर्मचारियों और संगठन के आपसी समन्वय से अपने स्तर पर मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा। बीएसए के आश्वासन पर संगठन के पदाधिकारियों और मौजूद शिक्षा प्रेरकों ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, उजियारी लाल, श्याम बाबू, अमित कुमार यादव, श्रीराम, अनम खान, सरस्वती और रजनी मिश्रा समेत जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)