नोएडा में मारपीट में युवक की मौत:स्कूटी पैर से टकराने पर झगड़ा हुआ था, सिर में चोट लगने से गई जान

Nov 09, 2026 - 11:43
0
नोएडा में मारपीट में युवक की मौत:स्कूटी पैर से टकराने पर झगड़ा हुआ था, सिर में चोट लगने से गई जान
नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र के नयाबांस में बर्थडे पार्टी के दौरान स्कूटी पैर से टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें 25 वर्षीय अमित के सिर में गंभीर चोट लग गई। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसका दोस्त शिवम भी घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, 8-9 नवंबर की रात नयाबांस गांव के पास एक पार्क में कुछ युवक जन्मदिन मना रहे थे। अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद के साथ वहां मौजूद था। पार्टी के बाद जब वे स्कूटी से जाने लगे, तभी स्कूटी वहां खड़े एक युवक के पैर से टकरा गई। विवाद के बाद सिर पर किया हमला स्कूटी पैर से टकराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट आई। उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट में शिवम के सिर में भी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अमित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User