नोएडा में निवेश के नाम पर 10 लाख ठगे:तीन गुना मुनाफा होने का दिया था झांसा, वेबसाइट पर पंजीकरण करवाकर किया ट्रांसफर
साइबर ठगों ने नोएडा के रहने वाले बुजुर्ग को शेयर बाजार में निवेश कर दो से तीन गुना तक मुनाफा कमाने के जाल में फंसाया। उनसे अक्टूबर में कई बार में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगों का शिकार होने का पता चला। पीड़ित ने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नोएडा सेक्टर 75 के रहने वाले पुष्पराज एक कंपनी कार्यालय से सेवानिवृत्त हैं। वह शेयर बाजार में भी रूचि रखते हैं। उनके पास चार अक्टूबर को ठग ने वाट्सएप पर संपर्क किया। ठग ने खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताया। बुजुर्ग से निवेश कर तीन गुना मुनाफा होने का दावा किया। उनका वेबसाइट पर पंजीकरण करा लिया। छोटा निवेश कराकर मुनाफा दिलाया। बैंक खाते में मुनाफे की रकम ट्रांसफर कर उसको विश्वास भी दिलाया। आठ बार में पैसे किए ट्रांसफर
विश्वास होने पर बुजुर्ग ने 30 अक्टूबर तक आठ बार में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसी बीच पैसों की जरूरत पड़ने पर बुजुर्ग ने रकम निकालने के लिए आवेदन किया। ठगों ने कर के रूप में और रकम जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर खाता फ्रीज होने की चेतावनी दी। ऐसा नहीं करने पर ठग ने बात करनी बंद कर दी। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत
पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान के कहने पर रकम ट्रांसफर नहीं करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)