नशे में स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी:प्रतापगढ़ में युवक गंभीर घायल, पुलिस युवक और गाड़ी को ले गई

Nov 24, 2026 - 07:04
0
नशे में स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी:प्रतापगढ़ में युवक गंभीर घायल, पुलिस युवक और गाड़ी को ले गई
प्रतापगढ़ में यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नशे में वाहन चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के सरोज चौराहे के पास का है, जहां सोमवार रात करीब 10:30 बजे ब्लैक स्कॉर्पियो सवार युवक ने साइकिल से जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक नशे की हालत में था। हादसे में दौलतपुर निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश यादव को जिला अस्पताल लेकर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना के बावजूद एंबुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंची। वहीं, मौके पर पहुंची दहिलामऊ पुलिस स्कॉर्पियो सवार युवक और ब्लैक स्कॉर्पियो को अपने साथ ले गई। यातायात माह के दौरान हुई इस घटना ने नशे में वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User