नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए मऊ में 9 केंद्र बनाए:28 नवंबर को 4,465 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा; सीट पर 56 अभ्यर्थी

Nov 25, 2026 - 08:17
0
नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए मऊ में 9 केंद्र बनाए:28 नवंबर को 4,465 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा; सीट पर 56 अभ्यर्थी
मऊ के जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को चयन परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में इसके लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,465 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग केंद्र तय किए गए हैं। इनमें अमृत पब्लिक स्कूल मऊ, लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल चकमेंहदी, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया और किड्स किंगडम स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा अमृत पब्लिक स्कूल नसोपुर, डॉन वास्को स्कूल दशई पोखरा, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ और सेंट जेवियर्स स्कूल सिकटिया में भी परीक्षा होगी। मनीष जायसवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बैठने और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल के बिना कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। पत्र में केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती, परीक्षा से पहले निरीक्षण और सुरक्षा के इंतजाम करने का अनुरोध किया गया है। परीक्षा समय पर शुरू कराने और केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी है। जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में कक्षा 6 की कुल 80 सीटों पर चयन होगा। इन सीटों के लिए जिले से 4,465 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। इस तरह हर सीट के लिए औसतन 56 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User